Home आवाज़ न्यूज़ आवाज़ न्यूज़ की पहल रंग लाई: उर्वरक PoS सर्वर समस्या का समाधान,...

आवाज़ न्यूज़ की पहल रंग लाई: उर्वरक PoS सर्वर समस्या का समाधान, केंद्र सरकार ने शिकायत का किया निस्तारण

0
1001568197
🔊 खबर सुनें

 

नई दिल्ली/जौनपुर। किसानों और उर्वरक विक्रेताओं को पिछले लगभग 15 दिनों से परेशान कर रही पॉइंट ऑफ सेल (PoS) सर्वर समस्या के मामले में राहत की खबर सामने आई है। आवाज़ न्यूज़ द्वारा उर्वरक विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार को भेजी गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने आवश्यक तकनीकी कार्रवाई करने का दावा किया है और शिकायत का निस्तारण कर दिया है।

आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक-संपादक नीरज यादव ‘स्वतंत्र’ ने मंत्रालय को भेजी शिकायत में बताया था कि लगातार सर्वर डाउन रहने और PoS मशीनों के धीमे संचालन के कारण किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा था। धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में सहकारी समितियों और निजी उर्वरक दुकानों पर किसानों की लंबी कतारें लग रही थीं, जिससे उन्हें आर्थिक, मानसिक और समय की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

उर्वरक विभाग की ओर से जारी जवाब में बताया गया है कि शिकायत मिलते ही संबंधित हितधारकों एवं तकनीकी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभावित क्षेत्रों में तकनीकी टीमों द्वारा निरीक्षण एवं परीक्षण के बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए गए, जिसके परिणामस्वरूप PoS प्रणाली में उत्पन्न सर्वर संबंधी समस्या का समाधान कर दिया गया है। विभाग ने यह भी कहा है कि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रणाली की लगातार निगरानी की जाएगी।

आवाज़ न्यूज़ का मानना है कि किसानों से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ संबंधित विभागों तक पहुँचाना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। यदि वास्तव में सर्वर समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है तो इसका सीधा लाभ किसानों और उर्वरक विक्रेताओं को मिलेगा। हालांकि, यदि किसी क्षेत्र में अभी भी PoS मशीनों में तकनीकी दिक्कत बनी हुई है, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग और आवाज़ न्यूज़ को उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।

आवाज़ न्यूज़ किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाता रहेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसोनभद्र: 100 करोड़ की पशु तस्करी मामले में ED करेगी जांच, 20 बैंक खातों की खंगाली जाएगी कुंडली
Next articleसोनम वांगचुक ने शिक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग की और कहा कि यह केवल एक शुरुआत है
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।