मैलानी- लखीमपुर (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र का जिला लखीमपुर को लखनऊ आवागमन के लिए एक और ट्रेन की सौगात मिल गई है। यह ट्रेन कासगंज- ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन है जो रोजाना कासगंज से सुबह 4:20 बजे से चलकर बदायूं ,बरेली, इज्जत नगर, पीलीभीत ,पूरनपुर , मैलानी ,गोला गोकर्णनाथ नाथ ,लखीमपुर ,सीतापुर ,सिधौली , मोहिबुल्लापुर स्टेशन होते हुए दोपहर 1:00 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। दोपहर बाद 2:00 बजे यह ट्रेन ऐशबाग से छूटकर मोहिबुल्लापुर, सिधौली, सीतापुर ,लखीमपुर ,गोला गोकर्णनाथ ,मैलानी ,पूरनपुर ,पीलीभीत ,इज्जत नगर, बरेली ,बदायूं होते हुए कासगंज को पहुंचेगी। इस ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद 26 जुलाई को पीलीभीत रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
लखीमपुर खीरी को मिली कासगंज-ऐशबाग दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन
🔊 खबर सुनें








