🔊 खबर सुनें
लखीमपुर खीरी आवाज न्यूज़। फरधान पुलिस ने थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में पांच नकाबजनी घटनाओं का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने चांदी के 56 जेवर ,3100 रुपए,एक तमंचा तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किया है ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहरुख उर्फ छोटू, मंगल लाल ,राजेश कुमार और रामचरण है ।इन सभी आरोपियों पर मई जून में थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मुकदमे दर्ज थे। थाना अध्यक्ष में इन सभी अभियुक्त को विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।








