Home आवाज़ न्यूज़ तहसील गेट के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग कुछ मिनटों में...

तहसील गेट के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग कुछ मिनटों में जलकर हुई खाक

0
IMG-20260716-WA0083-1
🔊 खबर सुनें

धौरहरा-खीरी(पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। लखीमपुर खीरी में आज शाम 4:00 बजे धौरहरा तहसील गेट के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के समय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही लेकिन आग बुझाने का प्रयास निष्प्रभावी रहा । मिली जानकारी के अनुसार ईसानगर निवासी जावेद सलीम खान अपनी वर्ष 2019 मॉडल की बाइक अप 31 बीएच 8370 टीवीएस रेडियन से तहसील कचहरी में पेशी के सिलसिले में आए थे, वह अपने अधिवक्ता राजू शुक्ला के चेंबर में बैठे थे इसी दौरान करीब 4:00 बजे शाम तहसील गेट के सामने मैदान में खड़ी उनकी बाइक से अचानक धुआं उठने लगा जिसे देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई, बाइक में पेट्रोल के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरी बाइक चपेट में आ गई उपस्थित प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई किंतु सभी लोग आग बुझाने का प्रयास नहीं किया बल्कि उसका फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। लोगों का कहना है कि यदि शुरुआत में ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया होता तो शायद बाइक पूरी तरह से जलने से बच जाती। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया तब तक लगभग बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहमने राजनीति को सेवा और संकल्प का साधन बना लिया है: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
Next articleब्रेकिंग न्यूज़: बदलापुर में दो ट्रकों में भिड़न्त, खलासी की मौत,*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here