Home आवाज़ न्यूज़ नागपुर: नितिन गडकरी को बदनाम करने के आरोप में 4 इंफ्लुएंसर के...

नागपुर: नितिन गडकरी को बदनाम करने के आरोप में 4 इंफ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की छवि खराब करने के आरोप में चार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, देसी ब्वॉयज NCR, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे शामिल हैं।

नागपुर साइबर पुलिस में भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रमुख शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, इन इंफ्लुएंसरों ने इथेनॉल फ्यूल को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई तथा गडकरी का नाम जोड़कर उनकी साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंफ्लुएंसरों ने व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सनसनीखेज वीडियो बनाए, जिसमें लोगों के भ्रामक इंटरव्यू लिए गए। साथ ही सरकार की इथेनॉल नीति को गलत तरीके से पेश किया गया।

पुलिस जांच में पाया गया कि गडकरी का इस मामले से कोई सीधा संबंध नहीं था, फिर भी उनके नाम का इस्तेमाल सनसनी फैलाने के लिए किया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

The post नागपुर: नितिन गडकरी को बदनाम करने के आरोप में 4 इंफ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी के बेसिक स्कूलों में 29000 शिक्षक सरप्लस घोषित
Next article15 जुलाई से लॉन्च हो रही है नई IRCTC वेबसाइट, टिकट बुकिंग अब होगी आसान और तेज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।