✍️ नागेंद्र माली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला किया है। रविवार देर रात 182 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद सोमवार को 181 और अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस प्रकार मात्र दो दिनों में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों के कार्यस्थल बदले गए हैं।
इसी क्रम में जौनपुर के बदलापुर की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गरिमा रानी जायसवाल का भी तबादला कर सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में उनका नाम शामिल है।
प्रदेश सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्यों में गति, पारदर्शिता और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। बड़े पैमाने पर हुए इन तबादलों के बाद कई जिलों में नई तैनातियां भी की गई हैं।
Breking News:यूपी में 181 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, 12 घंटे के भीतर दूसरी ट्रांसफर लिस्ट जारी
🔊 खबर सुनें









