Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर न्यूज़:फर्जी MLM कंपनी का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹34 करोड़ के...

जौनपुर न्यूज़:फर्जी MLM कंपनी का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹34 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, 30 युवक-युवतियों को कराया मुक्त

0
1000858765-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली
जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) एवं पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल फोन, एक थार गाड़ी, एक बुलेट, एक पल्सर मोटरसाइकिल, ₹600 नकद तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, MS EARTH इंटरप्राइजेज एवं Royal Health Wellness Private Limited के नाम से फर्जी कंपनी संचालित कर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के बेरोजगार युवाओं को ₹25,000 प्रतिमाह नौकरी का झांसा देकर वाराणसी बुलाया जाता था। ज्वाइनिंग व रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रत्येक युवक से ₹30,000 से ₹35,000 तक वसूले जाते थे। बदले में केवल सामान्य किट (कपड़े, तेल, साबुन आदि) देकर उन्हें तीन नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। ऐसा न करने पर वेतन रोकने और जमा धन वापस न करने की धमकी दी जाती थी।
जांच में कंपनी संचालक राहुल राजभर के यूनियन बैंक खाते में लगभग ₹34 करोड़ के लेन-देन का पता चला है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नौकरी की तलाश में आए करीब 30 प्रशिक्षु युवक-युवतियों को सकुशल मुक्त कराया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल राजभर (वाराणसी)
संतोष कुमार पटेल (बांदा)
हवलदार पाल (सुल्तानपुर)
प्रदीप पाल (सुल्तानपुर)
चन्दन दोहरे (कन्नौज)
तिरोस राजभर (जौनपुर)
अरविन्द राजभर (वाराणसी)
पंजीकृत मुकदमा:
मु0अ0सं0 280/2026, थाना लाइन बाजार, धारा 318(4), 140(2), 308(5), 351(3), 3(5) BNS।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदुष्कर्म के आरोप में बीडीसी सदस्य गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
Next articleबदलापुर:चोरी के केबल तार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, केबल कटर व बाइक भी बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here