Home आवाज़ न्यूज़ 16 वर्षों की निस्वार्थ सेवा का मिला सम्मान, डॉ. संजय दूबे बने...

16 वर्षों की निस्वार्थ सेवा का मिला सम्मान, डॉ. संजय दूबे बने सुल्तानपुर के डिप्टी सीएमओ

0
1000854084-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार) आवाज न्यूज़
जौनपुर। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले 16 वर्षों से अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा एवं प्रशासनिक सेवाएं देने वाले लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. संजय कुमार दूबे को शासन ने पदोन्नति देते हुए सुल्तानपुर का डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) नियुक्त किया है।
डॉ. दूबे अपने सेवा काल के दौरान मरीजों के प्रति समर्पण, सरल स्वभाव और त्वरित उपचार के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुके हैं। दिन हो या रात, उन्होंने बिना किसी भेदभाव के मरीजों की सेवा की, जिसके कारण लोग उन्हें सम्मानपूर्वक “मरीजों का भगवान” भी कहते हैं।
उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही बदलापुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उनकी ईमानदार कार्यशैली, समर्पण और जनसेवा का सम्मान बताया। लोगों ने विश्वास जताया कि डॉ. दूबे अपने नए दायित्व पर भी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: दूल्हा ह*त्याकांड के एक लाख का इनामी प्रदीप बिंद ने कोर्ट में किया सरेंडर, परिजनों में फिर छाई मायूसी
Next articleमुंबई के अंधेरी पश्चिम में बीईएसटी की बस 14 वाहनों से टकरा गई, कई घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here