Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़ जौनपुर: प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में...

ब्रेकिंग न्यूज़ जौनपुर: प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

0
1000843138-2-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली
*जौनपुर।* नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात को विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
🔴 मृतका की मा किशुना देवी पत्नी शोभनाथ ने लिखित तहरीर देकर दहेज न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। पुलिस के अनुसार, लक्षनपुर गांव की 24 वर्षीय विवाहिता शांति गौड़ पत्नी अमन गौड़ की मौत हो गई। वही मृतका की छोटी बहन सरिता का आरोप है कि बड़ी बहन शांति देवी की शादी 22अप्रैल 2023 मे अमन गौड़ से हुई थी कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लिए बहन शांति देवी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करना और आए दिन मारना पीटना शुरू कर दिए,जिसके लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार रात 11 बजे बहन शांति ने फोन किया था वह पूरी तरह घबराई हुई थी उसने कहा सरिता ये लोग दौड़ा दौड़ाकर मारपीट रहे है आज मुझे जान से मार देंगे इतने में जीजा अमन ने फोन छीनकर फोन काट दिया,
🔴 सरिता ने बताया कि मैं बार बार फोन किया लेकिन मोबाइल फोन बंद आने लगा।शुक्रवार भोर करीब 3 बजे भोर में दीदी की ननद अनीता ने फोन करके बताया कि तुम्हारी दीदी शांती देवी ने घर के बगल एक अमरूद के पेड़ में साड़ी के फंदे बनाकर फंदे से झूलकर जान दे दी। बस इसी सूचना पर जब छोटी बहन सरिता और मां किशुना देवी मौके पर पहुंची तो शांति देवी का शव जमीन पर पड़ा था। मृतिका एक बच्ची की माँ हैजो एक वर्ष की है।सरिता ने घटना की सूचना 112 और नेवढ़िया पुलिस को दिया। सूचना पाके मौके पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष पुलिस के पहुंचने पर भी शव जमीन पर पड़ी थी।ससुराल पक्ष फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बता रहे थे।वही मायके पक्ष की मां किशुना देवी ने लिखित तहरीर देकर ससुराल पक्ष के पति अमन गौड़, जेठ पिंटू गौड़, जेठान संगीता, सास बेला देवी,ननद अनीता पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मडियाहूं विजय कुमार चैधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleखुटहन (जौनपुर)10 जुलाई मुबारकपुर गांव में खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से बटाईदार 60 वर्षीय शेरे खरवार की मौत
Next articleदो सगे भाइयों को मड़हे में आग लगाने के आरोप में 7 वर्ष की सजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here