Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: दूल्हा ह*त्याकांड के एक लाख का इनामी प्रदीप बिंद ने कोर्ट...

जौनपुर: दूल्हा ह*त्याकांड के एक लाख का इनामी प्रदीप बिंद ने कोर्ट में किया सरेंडर, परिजनों में फिर छाई मायूसी

0
1000854044-1
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। चर्चित दूल्हा ह*त्याकांड में फरार चल रहा एक लाख रुपये का इनामी आरोपी प्रदीप बिंद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी मिलते ही मृतक दूल्हे के परिजनों में एक बार फिर मायूसी छा गई। परिवार का कहना है कि वे आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ या गिरफ्तारी के जरिए चाहते थे, लेकिन उसके सरेंडर कर देने से उन्हें निराशा हुई।
गौरतलब है कि 1 मई 2026 को खेतासराय थाना क्षेत्र के मानेछा गांव के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की बदमाशों ने गो*ली मारकर ह*त्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। अब प्रदीप बिंद ने पुलिस के हाथ लगने से पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। दूल्हा हत्याकांड जिले की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा है। मामले की सुनवाई अब न्यायालय में आगे बढ़ेगी, जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर कायम है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिहार सरकार फर्जी डिग्री और जाली प्रमाण पत्र रखने वाले 3,000 से अधिक शिक्षकों को बर्खास्त करेगी
Next article16 वर्षों की निस्वार्थ सेवा का मिला सम्मान, डॉ. संजय दूबे बने सुल्तानपुर के डिप्टी सीएमओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here