Home आवाज़ न्यूज़ अखिलेश यादव की नई रणनीति: सपा अब ‘सनातन सम्मान’ की राजनीति की...

अखिलेश यादव की नई रणनीति: सपा अब ‘सनातन सम्मान’ की राजनीति की ओर, 2027 चुनाव की तैयारी

0
🔊 खबर सुनें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी की छवि को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ‘मुस्लिम परस्त’ वाली पुरानी छवि से निकलकर ‘सनातन सम्मान’ की राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं।

सपा के इस नए रुख का केंद्र सैफई में बन रहा ‘केदारेश्वर महादेव मंदिर’ है। श्रावण मास में मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है, जिसमें देशभर के संतों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद अखिलेश यादव अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव अब भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे को उसी की भाषा में चुनौती दे रहे हैं। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण जैसे मुद्दों पर सपा ने भाजपा पर हमला बोला है।

2024 लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर भाजपा की हार ने भी विपक्ष को नई रणनीति बनाने की प्रेरणा दी है। अब देखना होगा कि अखिलेश यादव का यह ‘धार्मिक और सामाजिक संतुलन’ 2027 में कितना कारगर साबित होता है।

The post अखिलेश यादव की नई रणनीति: सपा अब ‘सनातन सम्मान’ की राजनीति की ओर, 2027 चुनाव की तैयारी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articlePM मोदी ने किया MCG का दौरा, भारत में पहली बार खेला जाएगा BBL मैच
Next articleदिल्ली: सरकारी स्कूल के गणित शिक्षक ने फ्लाईओवर से कूदकर की जान देने की कोशिश, काम के दबाव का आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।