Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर ब्रेकिंग :मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ...

जौनपुर ब्रेकिंग :मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
1000853266-1
🔊 खबर सुनें

✍️ Nagendramali
जौनपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई ने जौनपुर के मड़ियाहूं थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति पर एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की।
टीम ने उपनिरीक्षक को उनके कार्यालय के निकट रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंबंधों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है…”: प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कही यह बात
Next articleजौनपुर में भारी ब,वा,ल: केराकत में अति,क्रमण हटाने गई टीम पर प,थ,रा,व, नायब तहसीलदार घायल, बुलडोजर का शीशा तो,ड़ा! 💥🚜

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here