Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News:मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत कार्रवाई, फिटनेस और परमिट नहीं...

Jaunpur News:मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत कार्रवाई, फिटनेस और परमिट नहीं होने पर होगी सख्त कार्रवाई

0
1000852320-1
🔊 खबर सुनें

✍️ Nagendra Mali
जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान परमिट, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर छह स्कूली बसों को सीज कर दिया गया, जबकि 15 बसों का चालान किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई रामपुर, खुटहन, चंदवक और मछलीशहर थाना पुलिस के सहयोग से की गई। जांच के दौरान स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान जारी रहेगा। जिन स्कूली वाहनों के पास वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र या आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं होंगे, उनके खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और वाहन स्वामियों से अपील की कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस या परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल उसका नवीनीकरण करा लें। बिना वैध परमिट या फिटनेस के संचालित मिलने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कड़ाई से अनुपालन करें

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleछत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 15 किलोग्राम का आईईडी और रॉकेट लॉन्चर बरामद
Next articleब्रेकिंग न्यूज़: बदलापुर श्री सिंह शावक राम कंप्यूटर सेंटर, बदलापुर में ‘धन संवाद’ वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को किया गया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here