🔊 खबर सुनें
आवाज न्यूज़जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार बीएससी (कृषि) आनर्स एवं खेल एवं शारीरिक शिक्षा में बीपीइएस पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा जिसके क्रम में पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। इन दोनों पाठ्यक्रमों की मांग लंबे समय से चल रही थी।






