Home आवाज़ न्यूज़ राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, SIT रिपोर्ट और...

राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, SIT रिपोर्ट और इस्तीफों पर होगा फैसला

0
🔊 खबर सुनें

अयोध्या राम मंदिर ‘रामधन’ गबन विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

बैठक के प्रमुख एजेंडे

  • SIT की गोपनीय जांच रिपोर्ट पर चर्चा
  • ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार
  • मंदिर प्रबंधन की नई व्यवस्था और खाली पदों पर चयन

सवाल खड़े
सूत्रों के अनुसार, SIT की अंतरिम रिपोर्ट बैठक में रखी जाएगी। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या SIT ने आधिकारिक तौर पर यह गोपनीय रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी है? अगर नहीं, तो इसे एजेंडे में कैसे शामिल किया गया?

अध्यक्षता पर असमंजस
ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा, इसे लेकर अभी साफ नहीं है। बैठक की सूचना पत्र पर भी हस्ताक्षर नहीं हैं।

The post राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, SIT रिपोर्ट और इस्तीफों पर होगा फैसला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबेटी की शादी से एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में पिता की मौत
Next articleजयपुर में रोड रेज का शिकार बना युवक, भागती हुई SUV ने कुचला; 24 साल के अतुल मंडल की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।