Home आवाज़ न्यूज़ यूपी टीईटी परीक्षा का आज अंतिम दिन केंद्र पर परीक्षार्थियों की भारी...

यूपी टीईटी परीक्षा का आज अंतिम दिन केंद्र पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़

0
🔊 खबर सुनें

वाराणसी आवाज न्यूज़। यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का आज अंतिम दिन है सुबह से ही परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़ लगी हुई है प्रशासन अलर्ट मोड में है अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। वाराणसी में शिवपुर के पास सीएमजी पब्लिक स्कूल में सुबह 7:00 बजे से परीक्षार्थीयो की भारी भीड़ देखने को मिली बहुत से परीक्षार्थी 50 साल के ऊपर के थे। मऊ जनपद से आए हुए परीक्षार्थी श्री राम जिनकी उम्र 52 साल है एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में नौकरी से बाहर निकालने की भय से मैं इस उम्र में अध्यापक पात्रता परीक्षा दे रहा हूं, इसी प्रकार सोनभद्र से आए हुए सरकारी शिक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मेरी उम्र 55 वर्ष है मेरे दो बच्चे हैं जिनमें से एक एमएससी बीएचयू से कर रहा है और दूसरा इलाहाबाद से तैयारी कर रहा है , फिर भी मैं नौकरी से हटाए जाने की डर से यूपी टेट परीक्षा देने आया हूं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: दहेज हत्या मामले में 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, तेजीबाजार पुलिस की कार्रवाई
Next articleकाशी विश्वनाथ मंदिर के वीआईपी गेट के सामने कार्बाइन से चली गोलियां तीन लोग घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here