Home आवाज़ न्यूज़ अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह आईएएस कैडर में हुए प्रोन्नत

अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह आईएएस कैडर में हुए प्रोन्नत

0
🔊 खबर सुनें

पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार
…………………………..
आवाज न्यूज़ लखीमपुर खीरी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री नरेंद्र बहादुर सिंह को आईएएस में प्रोन्नत मिलने पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में खुशी का माहौल रहा। जगह-जगह लोग इस खबर की चर्चा कलेक्ट्रेट परिसर में करते हुए देखे गए। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है वे ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ एवं मृदुभाषी स्वभाव के हैं। उनके इस सफलता पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उनकी इस सफलता पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | जौनपुर 24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म 1 जुलाई से खुलेगा हाई कोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here