✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
30 जून 2026
जौनपुर न्यूज़: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण, पेपर लीक, सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने तथा जनवादी अधिकारों पर बढ़ते हमलों के विरोध में एस.यू.सी.आई (सी) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार के अवसरों से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। उनका आरोप था कि सरकारी नीतियों के कारण आर्थिक असमानता बढ़ रही है और इसका सबसे अधिक असर मजदूरों, किसानों, छात्रों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों तथा स्वरोजगार से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है।
वक्ताओं ने सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण, पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की नीतियों तथा उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड श्रीपति सिंह ने तथा संचालन कॉमरेड दिलीप कुमार खरवार ने किया। सभा को राज्य सचिव रविशंकर मौर्य, जिला सचिव अशोक कुमार खरवार, प्रवीण शुक्ल, इंदुकुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार शुक्ल, संतोष कुमार प्रजापति, राजबहादुर विश्वकर्मा एवं सुरेश मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अशोक मिश्र, लालता प्रसाद मौर्य, अलगूराम, प्रवीण सिंह, विजय प्रकाश गुप्त, राकेश निषाद, विनोद मौर्य, योगेश द्विवेदी, देवव्रत, छोटकी देवी, मालती प्रजापति, मोहनी, साधना, चांदनी, दिनेश मौर्य, मनोज कन्नौजिया, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, रविन्द्र पटेल, रामसिंगार दूबे, नन्हकूराम, रामभारत मौर्य, विवेक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया







