Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सड़क हादसों पर डीएम सख्त, दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए...

Jaunpur News सड़क हादसों पर डीएम सख्त, दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए कई अहम निर्देश

0
🔊 खबर सुनें

छह माह में 379 सड़क दुर्घटनाओं में 224 लोगों की मौत, हेलमेट और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश

जौनपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाने को कहा।

बैठक में यातायात विभाग की ओर से बताया गया कि जनवरी 2026 से 21 जून तक सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, तीन सवारी बैठाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर हजारों चालान किए गए हैं। इस दौरान 254 वाहनों को सीज भी किया गया।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से 21 जून तक जिले में 379 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 224 लोगों की मौत हो गई, जबकि 247 लोग घायल हुए। इन आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड, संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों को वर्षा ऋतु से पहले सड़कों के गड्ढे भरने, विद्यालयों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने तथा बिना फिटनेस वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शहर में पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन, अतिक्रमण हटाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी सेमिनार आयोजित करने तथा विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ओवरलोड वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देने के निर्देश भी दिए गए।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे ट्रक चालक की अचानक मौत, एजेंसी परिसर में मचा हड़कंप
Next articleभीषण गर्मी एवं उमस के बीच संपन्न हो रहे हैं शादी विवाह के कार्यक्रम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।