Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में 8वें वेतन आयोग को लेकर मांगों का पिटारा खुला, IAS...

यूपी में 8वें वेतन आयोग को लेकर मांगों का पिटारा खुला, IAS से पेंशनर्स तक ने रखे बड़े सुझाव

0
🔊 खबर सुनें

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम ने सोमवार को राजधानी के होटल रेनेसां में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगी संगठनों के साथ मैराथन बैठकें कीं।

बैठक में संगठनों ने वेतन, पेंशन, भत्तों और अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी मांगें और सुझाव रखे।

मुख्य मांगें:

  • वरिष्ठ स्तर पर वेतन संरचना में सुधार (उत्तर प्रदेश IAS एसोसिएशन)
  • 50% महंगाई भत्ता (DA) को मूल वेतन में मर्ज करने की मांग
  • न्यूनतम वेतन में वृद्धि और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण
  • 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5%, 10% और 15% पेंशन बढ़ोतरी
  • LTC (Leave Travel Concession) सुविधा का विस्तार

विवाद
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने केवल अखिल भारतीय संगठनों को बुलाए जाने और राज्य स्तर के संगठनों की अनदेखी किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने विरोध में मंगलवार को काला फीता बांधकर काम करने का ऐलान किया है।

आयोग मंगलवार को भी अन्य संगठनों के साथ वार्ता जारी रखेगा।

The post यूपी में 8वें वेतन आयोग को लेकर मांगों का पिटारा खुला, IAS से पेंशनर्स तक ने रखे बड़े सुझाव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन
Next articleलखनऊ आग हादसा: अलीगंज में गेमिंग सेंटर में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, बाथरूम में फंसे लगा रहे थे ‘Save Me’ की पुकार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।