Home आवाज़ न्यूज़ NEET री-एग्जाम से पहले घोर लापरवाही: नागपुर के छात्र को मिला अबू...

NEET री-एग्जाम से पहले घोर लापरवाही: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, राहुल गांधी ने NTA पर साधा निशाना

0
🔊 खबर सुनें

नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा (Re-NEET) से ठीक एक दिन पहले NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नागपुर के एक छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को परीक्षा केंद्र के रूप में अबू धाबी (UAE) आवंटित कर दिया गया।

छात्र ने आवेदन में नागपुर, वर्धा और भंडारा को केंद्र के रूप में चुना था, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर अबू धाबी का इंडियन स्कूल केंद्र दिखाई दिया। छात्र के पास पासपोर्ट भी नहीं है और परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे भी नहीं थे। इस गलती से छात्र सदमे में चला गया और रातभर रोता रहा।

राहुल गांधी का हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए NTA पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? एक बच्चा महीने भर से तैयारी कर रहा था, लेकिन एक दिन पहले उसे अबू धाबी सेंटर मिल गया। यह शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि बच्चों की मानसिक शांति लूटने का सिलसिला है।”

NTA का एक्शन
मामला वायरल होने के बाद NTA ने तुरंत संज्ञान लिया और छात्र को नया केंद्र आवंटित करने की बात कही है। NTA ने कहा कि वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद छात्र को नागपुर में ही परीक्षा केंद्र दे दिया जाएगा।

री-नीट परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

The post NEET री-एग्जाम से पहले घोर लापरवाही: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, राहुल गांधी ने NTA पर साधा निशाना appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध से पांच लाख व्यापारी प्रभावित; सीटीआई ने सरकार से हस्तक्षेप की अपील की
Next articleअमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना एक ही है – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।