Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : किशोर का शव मिलने पर गांव में मचा हड़कंप...

Jaunpur News : किशोर का शव मिलने पर गांव में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली ( वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
मड़ियाहूँ, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से कुछ दूर पाया गया। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेश यादव का 13 वर्षीय पुत्र आयुष यादव जो कि कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। इन दिनों स्कूल की छुट्टी होने के चलते वह घर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक वह घर पर ही था। इसके बाद इधर-उधर कहीं खेलने चला गया। दोपहर बाद तक उसका पता नहीं चला तो लोग ढूंढने लगे। इस दौरान घर से 200 मीटर दूर एक झाड़ी में उसका शव पाया गया। शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान थे। शव को देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर मामले की जांच पड़ताल में लगी रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है अभी तहरीर नही मिली है। मिलने पर उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news खुटहन थाना क्षेत्र के चकमार्ग विवाद में टावर पर चढ़े किसान के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleJaunpur News : पुरानी रंजिश में मारपीट, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here