Home आवाज़ न्यूज़ एटा: प्रधान को फंसाने के लिए खुद को गोली मारवाई, महिला की...

एटा: प्रधान को फंसाने के लिए खुद को गोली मारवाई, महिला की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

0
🔊 खबर सुनें

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ में एक महिला द्वारा रची गई सनसनीखेज साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साधना मिश्रा नाम की महिला ने गांव के प्रधान से अपनी रंजिश का बदला लेने के लिए खुद को गोली मारवाकर अपहरण का नाटक रचा था।

पुलिस की गहन जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने ग्राम प्रधान को संगीन मामले में फंसाने और जेल भिजवाने के मकसद से अपने तीन साथियों के साथ मिलकर यह पूरी खूनी साजिश तैयार की थी। उसने शूटरों को मोटी रकम देकर अपने ऊपर गोली चलवाई और खुद को पीड़ित बताकर मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने मामले की वैज्ञानिक जांच, मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर साजिश उजागर की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य महिला और अन्य शूटरों की तलाश जारी है।

The post एटा: प्रधान को फंसाने के लिए खुद को गोली मारवाई, महिला की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर न्यूज़:मिट्टी के उत्पादों को बढ़ावा दे रहा ‘माटी खजाना’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।