Home आवाज़ न्यूज़ संचिता उगाले आत्महत्या मामले में पिता का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- बेटी...

संचिता उगाले आत्महत्या मामले में पिता का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- बेटी को पैसों के लिए हो रही थी प्रताड़ना

0
🔊 खबर सुनें

टेलीविजन शो ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ से मशहूर अभिनेत्री संचिता उगाले की संदिग्ध मौत ने मनोरंजन जगत को झकझोर दिया है। 14 जून को मुंबई के नालासोपारा ईस्ट स्थित अपने अपार्टमेंट में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।

पिता मच्छिंद्र उगाले ने बेटी की मानसिक स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि संचिता अक्सर परेशान और डिप्रेशन में रहती थीं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बेटी को लगातार पैसों को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, 14 जून शाम 7 से 7:30 बजे के बीच अचोले गांव के साईं संतोषी बिल्डिंग में यह घटना हुई। कमरा अंदर से बंद था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

The post संचिता उगाले आत्महत्या मामले में पिता का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- बेटी को पैसों के लिए हो रही थी प्रताड़ना appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleTelegram ने NEET री-टेस्ट से पहले बैन पर दिल्ली HC का दरवाजा खटखटाया, आज होगी सुनवाई
Next articleJAUNPUR NEWS : बैनामे की जमीन को लेकर हुआ खूनी विवाद, महिला की पीट पीटकर हत्या
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।