Home आवाज़ न्यूज़ JAUNPUR NEWS : दो तथाकथित पत्रकारों का पुलिस ने शान्ति भंग में...

JAUNPUR NEWS : दो तथाकथित पत्रकारों का पुलिस ने शान्ति भंग में किया चालान

0
🔊 खबर सुनें

**नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार )आवाजन्यूज़ **
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओलंदगंज चौराहे पर ड्यूटी कर रहे सिपाहियों से दो तथाकथित पत्रकार भिड़े पुलिस ने उनकी सेवा भाव करके हवालात की हवा खिला दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन दोपहर लगभग 12 बजे सरायपोख्ता पुलिस चौकी पर तैनात दो कांस्टेबल अधिक जाम लगने के कारण जाम को खुलवा रहे थे। इनके साथ यातायात के भी जवान और होमगार्ड लगे हुए थे। उसी समय एक कार में सवार दो व्यक्ति बदलापुर की तरफ से कचहरी की तरफ जा रहे थे।

ओलंदगंज चौराहे पर जाम लगा हुआ था तथाकथित पत्रकार अपनी कार को खड़ी कर दिया। दूसरी तरफ ड्यूटी पर रहे सिपाहियों ने बार बार कार को आगे बढ़ाने का संकेत देते रहे लेकिन वह दोनों युवा के की कार आगे नहीं बढ़ा रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

दोनों तथाकथित पत्रकार चौराहे पर दोनों सिपाहियों से भिड़ गए और पुलिस विभाग के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। बस इतना सुनना था कि दोनों तथाकथित को पकड़कर चौकी पर ले और उनकी सेवा कायदे से कर दिया।

बाद में दोनों को कोतवाली लाया गया। शहर कोतवाल अनीता सिंह ने दोनों पक्षों की बात को सुना और दोनों तथा कथित पत्रकारों का शांति भंग में चालान कर दिया है। दोनों के बारे में बाद में पता चला कि वह दोनों यूट्यूबर हैं।

फिलहाल सरे आम व्यस्त इलाके में पुलिस से ड्यूटी के दौरान इन दोनों तथा कथितों का लड़ जाना और वर्दी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इनका मात्र शांति भंग में चालान होना पुलिस जवानों में असंतोष व्याप्त है। पुलिस जवानों से सरेआम लड़ने वाले दोनों तथा कथित खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले बताए गए हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleKhutahan Vidhansabha History: 1974 से लेकर 2007 तक का राजनीतिक सफर, कांग्रेस से लेकर सपा-बसपा तक का रहा दबदबा
Next articleचुनावी मौसम के साथ नेताओं का बदलता नजरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here