Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : नहीं हो सका नाले में मिले शव का पोस्टमार्टम

Jaunpur News : नहीं हो सका नाले में मिले शव का पोस्टमार्टम

0
🔊 खबर सुनें

दूसरे दिन भी नहीं लगा हत्यारों का सुराग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
मछलीशहर, जौनपुर। रविवार को बरेला ताल नाले में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के अभाव में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।इधर पुलिस मामले में सी सी टी वी कैमरे के सहारे अपराधियों को पहचानने में जुटी है।

रविवार को बरेला ताल से निकले मरी माई मंदिर के पास स्थित नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।व्यक्ति की गला दवाकर हत्या करने के बाद शव का चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया जिससे पहचान नहीं हो पाई।पहनावे से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक किसी प्राइवेट संस्थान का कर्मचारी था। सी ओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुलिस ढाबा , पेट्रोल पंप,फैक्ट्री आदि स्थानों पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।नगर में लगे सी सी टी वी कैमरे की फूटेज खंगाली जा रही है।साथ ही फोटो के आधार पर भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।मामले में लोगों से भी पूछताछ जारी हैं।शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है।शव मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद सेंसेक्स में उछाल
Next articleJaunpur News : प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here