Home आवाज़ न्यूज़ जंगीपुर कला नहर पुल से सिद्धिकपुर जमुआही मार्ग तक नहर मार्ग का...

जंगीपुर कला नहर पुल से सिद्धिकपुर जमुआही मार्ग तक नहर मार्ग का शिलान्यास

0
🔊 खबर सुनें

बहु प्रतीक्षित मार्ग जंगीपुर कला नहर पुल से गडेला ,लोहता, भकुरा होते हुए सिद्धिकपुर जमुआही मार्ग तक नहर मार्ग का शिलान्यास श्री गिरीश चंद यादव माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिनांक 14 जून 2026 को 6:30 बजे शाम संपन्न हुआ। इस मार्ग की लंबाई 4 किलोमीटर 900 मीटर है, यह मार्ग पूर्वांचल विकास निधि से वितपोषित है जिसका कुल लागत 2 करोड़ 58 लाख 47 हजार है। यह मार्ग कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड जौनपुर द्वारा संपन्न होगा। इस मार्ग के बन जाने से इटोरी सोनिक पुर मेहरवा आदि गांव के लोगों का आवागमन सुलभ होगा। इस अवसर पर डॉ सभा राज यादव ,जनार्दन प्रसाद अस्थाना, सभाजीत यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, राजनाथ यादव अमरदेव यादव एवं तमाम सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। मीडिया कवरेज पत्रकार पूजा यादव द्वारा किया गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : खुटहन पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी गोतस्कर, 85 मुकदमों का आरोपी
Next articleपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here