Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News विश्व रक्तदाता दिवस “पर रक्तदान शिविर संगोष्ठी एवं रक्तदाताओं का...

Jaunpur News विश्व रक्तदाता दिवस “पर रक्तदान शिविर संगोष्ठी एवं रक्तदाताओं का सम्मान

0
🔊 खबर सुनें

 

 युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना जरूरी -डॉ अंजू सिंह

बदलापुर / जौनपुर 

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ के तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया / जिसका  उद्घाटन डीएम सैमुअल  एन  पाल के द्वारा किया गया। साथ ही साथ पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के मेजर ध्यानचंद  क्रीडा स्थल  के भवन में आरके हॉस्पिटलब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर शाहगंज के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स के साथ रक्तदान शिविर सह  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में युवाओं को रक्तदान के महत्व को बताते हुए  संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह ने इस वर्ष की थीम “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें जीवन बचाएं,” के बारे में प्रकाश डालते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। गोष्टी को स्वास्थ्य अधीक्षक बदलापुर अरविन्द पाण्डेय , डॉक्टर अशरफ अंसारी महेंद्र कुमार शुक्ला डॉ सुरेश चंद्र त्रिपाठी विशाल राय आदि ने भी संबोधित किया वक्ताओं ने तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अस्पतालों और आपातकालीन चिकित्सा में रक्त की मांग निरंतर बनी रहती है और मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है अतः रक्तदान सबसे बड़ा दान है शिविर के उपरांत सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । संस्था प्रमुख ने विशेष रूप से मेजर सूबेदार कृष्णपाल  98 बटालियन एनसीसी का विशेष आभार प्रकट किया। संस्था द्वारा दोनों कैंपों को मिलाकर  25  यूनिट ब्लड एकत्र कराया गया/

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकोई अपराधी बच नहीं पाएगा’: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून झड़प पर ‘कड़ी से कड़ी कार्रवाई’ का वादा किया
Next articleJAUNPUR NEWS : कार की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।