Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खुटहन पुलिस ने एक लाख का इनामी शातिर अपराधी...

Jaunpur News खुटहन पुलिस ने एक लाख का इनामी शातिर अपराधी रविन्द्र वर्मा को किया गिरफ्तार , 85 मुकदमों का है आरोपी

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी अपराधी रविन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गौ-तस्करी, चोरी समेत विभिन्न संगीन अपराधों के कुल 85 मुकदमे दर्ज हैं और वह कई जनपदों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी रविन्द्र वर्मा अपने गांव मखदूमपुर आने वाला है। सूचना के आधार पर खुटहन पुलिस ने ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मखदूमपुर, थाना खुटहन के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ जौनपुर के अलावा सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, भदोही और आजमगढ़ सहित कई जिलों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गुजरात के सूरत जिले में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना के लिए मिली 115.61 करोड़ की धनराशि
Next articleभारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक समाधानों का योगदानकर्ता है’: PM मोदी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।