Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur news:28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6 लाख...

Jaunpur news:28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक*

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली
*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 को होगा। पहले दिन सभी पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि 5 जुलाई को बी-टीम गतिविधि संचालित होगी।
अभियान के लिए जिले में 1,866 पोलियो बूथ, 1,242 घर-घर भ्रमण टीमें, 105 ट्रांजिट टीमें तथा 52 विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। इस दौरान 6,06,187 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने और 7,65,825 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी ने पंचायत राज, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य एवं रसद विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अभियान में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए और अभियान की नियमित निगरानी की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को अपंजीकृत अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहीं टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम प्रधानों, विद्यालयों, एनसीसी कैंपों और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान बदलापुर और बक्सा के एमओआईसी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news:नशे में वायरल हुआ बक्सा थाने के दीवान का वीडियो, एसएसपी का बड़ा एक्शन
Next articleजौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 वारंटी और 12 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here