नागेंद्र माली
जौनपुर: साइबर क्राइम सेल ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3 एंड्रॉइड मोबाइल, 3 कीपैड मोबाइल, 4 सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक तथा साइबर ठगी से प्राप्त 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जीबजाज लोन, इन्वेस्टमेंट और टूर-ट्रैवल्स पैकेज के नाम पर करता था साइबर ठगी, नकदी समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज और बैंकिंग उपकरण बरामद
जौनपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
🔊 खबर सुनें









