Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News: पड़ोसी से विवाद पर महिला ने लगाई फांसी हुई मौत

Jaunpur News: पड़ोसी से विवाद पर महिला ने लगाई फांसी हुई मौत

0
🔊 खबर सुनें

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महिमापुरखुर्द गांव में गुरुवार की रात्रि एक 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया। उक्त गांव निवासी राहुल गौतम की 32 वर्षीय पत्नी पूनम गौतम देररात्रि खाना पीना खाकर कमरें में सोने चली गयी। शुक्रवार सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका से दरवाजा खोला तो पूनम पंखे के चुल्ले से नाइलॉन रस्सी के सहारे लटक रही थी। परिजन आनन फानन में शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दिए। उधर पूनम की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा गया। मृतका के मायके से भी लोग घटनास्थल पर पहुँच गए। पुलिस शव को थाने ले जाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। परिजनों की माने तो दो दिन पूर्व पड़ोसी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : मां की डांट से क्षुब्ध एकलौते बेटे ने लगाई फांसी
Next articleJaunpur News : एकतरफा प्रेम में दूल्हे की हत्या की साजिश नाकाम, तमंचे संग युवक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here