Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News हरे पेड़ काटने से रोकने पर चौकीदार पर हमला, हाथ...

Jaunpur News हरे पेड़ काटने से रोकने पर चौकीदार पर हमला, हाथ की उंगलियां और पैर कटा

0
🔊 खबर सुनें

Nagendra Mali (आवाज न्यूज़)
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव स्थित पक्का पोखरा पर हरे पेड़ काटने से मना करना एक चौकीदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पेड़ काट रहे लोगों ने धारदार आरी और हथियार से हमला कर चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, जर्रो निवासी महेंद्र प्रताप यादव, जो सरायख्वाजा थाने में चौकीदार हैं, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पक्का पोखरा स्थित आश्रम के पास पहुंचे। वहां कुछ साधु वेशधारी लोग भजन-कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान वे आसपास के बड़े-बड़े पेड़ों की कटाई भी कर रहे थे। जब महेंद्र प्रताप यादव ने पेड़ काटने का विरोध किया तो विवाद हो गया।

आरोप है कि भोलानाथ, राजाराम समेत चार लोगों ने चौकीदार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पेड़ काटने वाली आरी और धारदार हथियार से वार कर उनके दाहिने हाथ की उंगलियों तथा दाएं पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेजा गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पत्नी की प्रताड़ना से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द
Next articleकोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, ममता बनर्जी को एक और झटका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here