Home आवाज़ न्यूज़ CM धामी ने शुरू किया ‘3-B गार्डन’: मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के...

CM धामी ने शुरू किया ‘3-B गार्डन’: मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के संरक्षण की अनोखी पहल

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जून को मुख्यमंत्री आवास परिसर और सर्किट हाउस में 3-B गार्डन (Bees, Butterflies & Birds) का शिलान्यास किया। उन्होंने कृष्ण वट का पौधा लगाकर इस गार्डन की शुरुआत की।

यह विशेष गार्डन मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। गार्डन में कीटनाशकों और हानिकारक रसायनों के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसका उद्देश्य मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना भी है।

गार्डन में लगाए गए प्रमुख पौधे:

  • जामुन, शहतूत, सहजन, कदंब, कपूर, गुड़हल, अमरूद, नीम, बांस
  • बोतलब्रश, तेजोम, जीनिया, कोसमॉस, पेंटास, मिल्कवीड, पैशन फ्लावर
  • हमेलिया, इक्सोरा, लैंटाना, तुलसी, लैवेंडर, सूरजमुखी, रोजमेरी और पुदीना

इसके अलावा परिसर में पुराने पेड़ों के आसपास नए पौधे लगाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष से हिमालयी क्षेत्र के देशी पौधे जैसे बांज (ओक), बुरांश, तेजपत्ता और पाया भी लगाए गए हैं, जो अच्छी तरह बढ़ रहे हैं।

The post CM धामी ने शुरू किया ‘3-B गार्डन’: मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के संरक्षण की अनोखी पहल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआवाज़ न्यूज़ पर आपका स्वागत है
Next articleबाराबंकी में मरुधर एक्सप्रेस के डिब्बे में आग, यात्रियों में भगदड़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।