Home आवाज़ न्यूज़ पीड़िता ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप

पीड़िता ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप

0
🔊 खबर सुनें

नागेन्द्र माली
आवाज न्यूज़। दिनांक 09/06/2026
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार सुबह शौच के लिए सार्वजनिक शौचालय पहुंची थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, युवक ने उसे धक्का देकर अंदर धकेल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए नाजायज संबंध बनाने का प्रयास किया।युवती ने किसी तरह दरवाजा खोलकर खुद को बचाया और घर पहुंचकर अपने परिवार को आपबीती बताई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक मनबढ़ और गोलबंद किस्म का है, जो आए दिन समाज में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए बाजार में घूमता रहता है।वही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजगदीशपुर में क्षतिग्रस्त डॉ. भीमराव की उंगली प्रशासन ने कराई दुरुस्त
Next articleआज जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची, वोटर जरूर जांच लें अपना नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here