Home आवाज़ न्यूज़ ज्वेलरी शॉप पर महाराष्ट्र पुलिस का छापा, संचालक को हिरासत में लेकर...

ज्वेलरी शॉप पर महाराष्ट्र पुलिस का छापा, संचालक को हिरासत में लेकर गई

0
🔊 खबर सुनें

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित बारी रोड पर स्थित मोहन सेठ सुजीत ज्वेलर्स पर मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया। दोपहर लगभग 4 बजे महाराष्ट्र पुलिस की टीम एक हथकड़ी लगे हुए व्यक्ति को लेकर ज्वेलरी शॉप के अंदर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को घटनास्थल से दूर ही रखा गया।पुलिस और टीम के सदस्यों ने दुकान के भीतर करीब डेढ़ घंटे तक सघन छानबीन की। शाम लगभग 5:30 बजे पुलिस टीम जांच पूरी करने के बाद दुकान के मालिक सुजीत सेठ को भी अपने साथ ले गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से क्या बरामद किया और मामला किस घटना से जुड़ा है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। स्थानीय स्तर पर घटना के संबंध में जानकारी लेने पर थाना अध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन अभी जारी है, जिसके चलते अभी इस विषय में कुछ भी आधिकारिक रूप से बताया जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपुरानी रंजिश और भूमि विवाद में बवाल, 12 लोग गिरफ्तार
Next articleबदलापुर कुएं के पानी को प्रदूषित करने व मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here