Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर में एसडीएम कार्यालय के मुंशी पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने बीच...

जौनपुर में एसडीएम कार्यालय के मुंशी पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नागेन्द्र माली

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एसडीएम सदर कार्यालय के मुंशी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तीन नकाबपोश हमलावरों ने उनकी बाइक रोककर लाठी-डंडों और हेलमेट से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर से निकलते ही बदमाशों ने रोकी बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, पतहना गांव निवासी 60 वर्षीय रमाशंकर विश्वकर्मा अपने 18 वर्षीय पोते नितिन के साथ शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कार्यालय के लिए घर से निकले थे। बताया जाता है कि घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

लाठी-डंडों और हेलमेट से किया हमला
आरोप है कि बदमाशों ने रमाशंकर विश्वकर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी और लाठी-डंडों, हेलमेट तथा लात-घूंसों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर बाइक से फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।
जिला अस्पताल रेफर, जांच में जुटी पुलिस

हमले में रमाशंकर विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए करंजाकला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Next articleदिल्ली में लॉन्च हुआ E85 फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here