Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : आंधी में उड़ा बदलापुर विधानसभा प्रवेश द्वार का गेट, टला...

जौनपुर : आंधी में उड़ा बदलापुर विधानसभा प्रवेश द्वार का गेट, टला बड़ा हादसा

0
🔊 खबर सुनें

नागेन्द्र माली

 

जौनपुर : आंधी में उड़ा बदलापुर विधानसभा प्रवेश द्वार का गेट, टला बड़ा हादसा

बदलापुर (जौनपुर)। शुक्रवार को आई तेज आंधी और हवाओं ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर लगे भव्य स्वागत गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर बछुआर गांव स्थित ओसिस वाटर पार्क के समीप लगा यह गेट तेज हवा के दबाव को सहन नहीं कर सका और उसका एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया।

घटना के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी था। गेट के अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिरने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि संयोगवश उस समय गेट के नीचे से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम क्षेत्र में तेज आंधी और हवाएं चल रही थीं। इसी दौरान स्वागत गेट का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े मलबे को हटाने का प्रयास किया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त गेट की जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे बड़े ढांचों की समय-समय पर तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलालू और राबड़ी ने Z+ सुरक्षा श्रेणी में गिरावट के बाद Y सुरक्षा को अस्वीकार किया
Next articleपटना : खान सर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, वकील ने कहा कि सोमवार को अग्रिम जमानत मिलेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here