अमेरिका ने भारत और चीन समेत 60 देशों पर 12.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने सेक्शन 301 के तहत यह कार्रवाई जबरन मजदूरी (Forced Labour) से जुड़े माल के आयात को रोकने में इन देशों की नाकामी का हवाला देते हुए की है।
USTR के मुताबिक, भारत और चीन दोनों ने जबरन मजदूरी वाले उत्पादों पर कानूनी रोक लगाने और उसे लागू करने में विफल रहे हैं। जिन देशों ने ऐसी कोई रोक नहीं लगाई है, उन पर 12.5% टैरिफ और जिन्होंने आंशिक रोक लगाई है उन पर 10% टैरिफ का प्रस्ताव है।
यह प्रस्ताव अभी अंतिम नहीं है और आगे समीक्षा व परामर्श के बाद फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच 2 से 4 जून तक व्यापार समझौते की बातचीत चल रही है, ठीक उसी दौरान यह प्रस्ताव सामने आया है।
The post US का भारत पर 12.5% टैरिफ का प्रस्ताव, जबरन मजदूरी को लेकर सख्ती! appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
















