Home आवाज़ न्यूज़ खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, पोस्टर फाड़े: पटना में कोचिंग...

खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, पोस्टर फाड़े: पटना में कोचिंग माफिया का आतंक

0
🔊 खबर सुनें

पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। चश्मदीदों के अनुसार, मौके पर 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं और सड़क किनारे लगे खान सर के पोस्टर व बैनर भी फाड़ दिए गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

खान सर ने खुद इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें धमकी दी थी कि “दो दिन में कोचिंग उड़ा देंगे”। हमलावरों ने ऑफिस में तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्ड को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायल गार्ड का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुख्य वजह
खान सर ने आरोप लगाया कि पड़ोसी कोचिंग संचालकों को उनकी सस्ती फीस और गरीब छात्रों के बेहतरीन रिजल्ट से चिढ़ है। उन्होंने कहा, “गरीब बच्चे भी पढ़ें, यह उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है।”

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, पोस्टर फाड़े: पटना में कोचिंग माफिया का आतंक appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमथुरा में साधु बने IIT इंजीनियर का शर्मनाक कांड: लड़कियों का नशा देकर शोषण, ब्लैकमेलिंग
Next articleUP सरकार में प्रभारी मंत्रियों का बड़ा फेरबदल, कई अहम जिलों की जिम्मेदारी बदली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।