Home आवाज़ न्यूज़ संतकबीरनगर में शर्मनाक घटना: गिरफ्तार चेन स्नैचरों ने SP की मौजूदगी में...

संतकबीरनगर में शर्मनाक घटना: गिरफ्तार चेन स्नैचरों ने SP की मौजूदगी में मूंछों पर दिए ताव

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पुलिस कस्टडी में अपराधियों के बेखौफ अंदाज ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मेंहदावल थाना क्षेत्र के अछिया गांव में एक वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बाइक, गांजा और नकदी भी बरामद हुई।

लेकिन गिरफ्तारी के बाद जो तस्वीर सामने आई, वह चौंकाने वाली है। मीडिया कैमरों के सामने और जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) की मौजूदगी में दोनों आरोपियों ने बिना किसी डर के अपनी मूंछों पर ताव दिया। यह वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

लोग पुलिस की कार्यशैली और कस्टडी पर सवाल उठा रहे हैं कि अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा कैसे है। पुलिस इस मामले में बैकफुट पर नजर आ रही है।

The post संतकबीरनगर में शर्मनाक घटना: गिरफ्तार चेन स्नैचरों ने SP की मौजूदगी में मूंछों पर दिए ताव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबाहर निकलने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की
Next articleछात्र की हत्या के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने खोरा कॉलोनी में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ शुरू किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।