Home आवाज़ न्यूज़ ट्रंप ने नेतन्याहू को फटकारा: “तुम जेल में होते अगर मैं न...

ट्रंप ने नेतन्याहू को फटकारा: “तुम जेल में होते अगर मैं न बचाता”

0
🔊 खबर सुनें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान में हिजबुल्लाह पर बढ़ते हमलों को लेकर तीखा फटकारा लगाया। दोनों नेताओं के बीच हुई टेलीफोन पर बातचीत में ट्रंप ने गुस्से में कहा, “तुम पागल हो गए हो। अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं।”

ट्रंप ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि उनके इस एस्केलेशन से इजरायल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ रहा है और अमेरिका की ईरान के साथ चल रही संवेदनशील बातचीत प्रभावित हो रही है।

इस विवाद के बाद इजरायल ने बीरूत पर बड़े हमलों की योजना फिलहाल टाल दी है। ट्रंप ने बाद में दावा किया कि हिजबुल्लाह ने भी हमले रोकने पर सहमति जताई है। हालांकि नेतन्याहू ने कहा कि दक्षिण लेबनान में अभियान जारी रहेगा।

यह घटना ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हाल के समय की सबसे तीखी बहस में से एक मानी जा रही है।

The post ट्रंप ने नेतन्याहू को फटकारा: “तुम जेल में होते अगर मैं न बचाता” appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, सफलता और नेतृत्व का दिया गया मंत्र
Next articleरणवीर सिंह पर बैन विवाद अदालत पहुंचा, टीपी अग्रवाल ने FWICE के खिलाफ दायर की याचिका
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।