Home आवाज़ न्यूज़ हरिद्वार में बस पलटी, राजस्थानी महिला की मौत, 26 घायल

हरिद्वार में बस पलटी, राजस्थानी महिला की मौत, 26 घायल

0
🔊 खबर सुनें

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान की 50 वर्षीय महिला पुष्पा कवर की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य यात्री घायल हो गए।

राजस्थान से आए श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद वापस लौट रहे थे। शांतिकुंज के पास हाईवे पर बस को बैक किया जा रहा था, तभी चालक का नियंत्रण खो गया और बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान सामने से आ रहा डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढाबे में घुस गया, जिसमें एक बुलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुष्पा कवर को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस को बैक करते समय संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।

The post हरिद्वार में बस पलटी, राजस्थानी महिला की मौत, 26 घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleRCB ने जीता IPL 2026 का खिताब! विराट कोहली की कप्तानी पारी में GT को 5 विकेट से हराया
Next articleपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 35 भाजपा विधायकों ने शपथ ली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।