Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन...

Jaunpur News हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने आयोजित की संगोष्ठी

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में जिला कैंप कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण होने पर हिन्दी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का यह गौरवमयी सफर पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पंडित युगल किशोर शुक्ल द्वारा स्थापित निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता की परंपरा को आज के डिजिटल दौर में भी बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यूनियन के उपाध्यक्ष एवं संपादक आदर्श कुमार ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता हमेशा आमजन की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं यूनियन के कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार गुप्त ने पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलती तकनीक के बावजूद पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनसरोकार ही है।

इस अवसर पर लाल बहादुर यादव, सीएम पाण्डेय, जुबेर अहमद और ऋतिक अरोरा सहित अन्य वक्ताओं ने युवा पत्रकारों से पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाने और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश मिश्र, दीपक चिटकारिया, प्रमोद कुमार पाण्डेय, रमाशंकर पाठक, ओमप्रकाश यादव, मोहर्रम अली, राजेश कुमार गुप्त, मनीष कुमार गुप्त, सचिन श्रीवास्तव, दयालु अस्थाना, नरेन्द्र कुमार गिरी, देवेश कुमार मिश्र, गंगा प्रसाद चौबे, अमरेश कुमार पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, चन्द्र मणि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष सोन्थालिया ने किया। अंत में उपस्थित पत्रकारों ने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

– आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभीषण गर्मी से राहत पाने की होड़ में यातायात बाधित, शिमला क्षेत्र में लगभग 8 लाख वाहन प्रवेश कर चुके हैं
Next articleJaunpur News वृक्षारोपण-2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।