Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News गायक का शव मिलने से सनसनी, जमीनी विवाद को...

Jaunpur News गायक का शव मिलने से सनसनी, जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका | आवाज़ न्यूज़

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के काधापुर (तरहरिय) गांव में रामचरितमानस गायक एवं कथावाचक अशोक मिश्रा (70) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर नाले के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार अशोक मिश्रा गुरुवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात घर पर न मिलने पर परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह गांव के पास उनका शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पत्नी ने जमीनी विवाद को घटना का कारण बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अशोक मिश्रा क्षेत्र के जाने-माने मानस गायक और कथावाचक थे। उनकी मौत की खबर से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार को फटकार लगाई
Next articleJaunpur News दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, सैलून में युवक पर जानलेवा हमला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।