Home आवाज़ न्यूज़ महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: अम्बेनाली घाट में स्कॉर्पियो खाई में गिरी,...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: अम्बेनाली घाट में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

0
🔊 खबर सुनें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार (25 मई) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 700-800 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक सतारा जिले के बताए जा रहे हैं।

गाड़ी सतारा जिले के असगांव गांव की थी और कोंकण से सतारा की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 2:45 बजे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया। खाई की गहराई के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं, जबकि बाकी शवों की तलाश जारी है।

The post महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: अम्बेनाली घाट में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबांग्लादेश में मजदूरों को ले जा रहे ट्रक के पलटने से 15 लोगों की मौत
Next articleभारत की घरेलू अर्थव्यवस्था सकारात्मक और मजबूत बनी हुई है: निर्मला सीतारमण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।