Home आवाज़ न्यूज़ UP में भीषण लू का कहर, 10 जिलों में रेड अलर्ट; पश्चिमी...

UP में भीषण लू का कहर, 10 जिलों में रेड अलर्ट; पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के आसार

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी और भीषण लू की चपेट में है। मौसम विभाग (IMD) ने पूरे प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

10 जिलों — बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रवि दास नगर — में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 21 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 24 जिलों (सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद आदि) में तेज धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलें, खूब पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

The post UP में भीषण लू का कहर, 10 जिलों में रेड अलर्ट; पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के आसार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने भाजपा नेता पर लगाया गंभीर आरोप | आवाज़ न्यूज़
Next articleहथियारों से ऊब गए लोग, अब कोई खुलेआम नहीं रखता असलाह: बृजभूषण शरण सिंह
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।