Home आवाज़ न्यूज़ हथियारों से ऊब गए लोग, अब कोई खुलेआम नहीं रखता असलाह: बृजभूषण...

हथियारों से ऊब गए लोग, अब कोई खुलेआम नहीं रखता असलाह: बृजभूषण शरण सिंह

0
🔊 खबर सुनें

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बलरामपुर के गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में ‘नंदिनी स्वीट्स और रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जिला प्रशासन से हथियार लाइसेंस धारकों की जानकारी मांगे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

बृजभूषण शरण सिंह ने इसे एक सामान्य कानूनी प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आजकल हथियार लेकर कौन चलता है? लोग अब हथियारों से ऊब चुके हैं। एक समय था जब जनता इसे शौक से रखती थी, लेकिन आज के समय में कोई भी खुलेआम असलाह लेकर नहीं चलता।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बलरामपुर और उतरौला की जनता से अपने पुराने राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंधों को भी याद किया।

The post हथियारों से ऊब गए लोग, अब कोई खुलेआम नहीं रखता असलाह: बृजभूषण शरण सिंह appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleUP में भीषण लू का कहर, 10 जिलों में रेड अलर्ट; पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के आसार
Next articleलखनऊ में दिल्ली की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार समेत 3 आरोपियों पर केस दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।