Home आवाज़ न्यूज़ क्वेटा में यात्री ट्रेन में जोरदार ब्लास्ट, कई डिब्बे पटरी से उतरे,...

क्वेटा में यात्री ट्रेन में जोरदार ब्लास्ट, कई डिब्बे पटरी से उतरे, आग लगी

0
🔊 खबर सुनें

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। मन फाटक इलाके में एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और एक डिब्बे में भयंकर आग लग गई।

ट्रेन कैंट स्टेशन की ओर आ रही थी, जब रेलवे ट्रैक के पास यह ब्लास्ट हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल हताहतों की आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं की गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

The post क्वेटा में यात्री ट्रेन में जोरदार ब्लास्ट, कई डिब्बे पटरी से उतरे, आग लगी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्रंप का बड़ा ऐलान- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, हार्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा
Next articleयूपी में बिजली संकट की खबरों पर ऊर्जा मंत्री का तीखा पलटवार, बोले- जानबूझकर बदनाम करने की साजिश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।