Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News “सोना-चांदी नहीं बिकेगा तो भूखे मरेंगे स्वर्णकार”, जौनपुर में गरजा...

Jaunpur News “सोना-चांदी नहीं बिकेगा तो भूखे मरेंगे स्वर्णकार”, जौनपुर में गरजा सोनार समाज

0
1001408465
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना-चांदी की खरीदारी न करने की अपील के विरोध में रविवार को जौनपुर के हनुमान घाट पर सोनार नरहरि सेना के बैनर तले स्वर्णकार समाज का विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग, पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान से स्वर्णकार समाज में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लाखों परिवार सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े हुए हैं और इसी व्यवसाय से उनका जीवन-यापन चलता है।

उन्होंने कहा कि यदि लोग सोना-चांदी खरीदना बंद कर देंगे तो स्वर्णकार समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने इसे पारंपरिक कला और पीढ़ियों से चले आ रहे रोजगार पर सीधा असर बताया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान “जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” जैसे नारों से पूरा हनुमान घाट गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि समाज अपने अधिकार और रोजगार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे समाज के लोगों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता को आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताया और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मछलीशहर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव | आवाज़ न्यूज़
Next articleJaunpur News बरसठी में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | आवाज़ न्यूज़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।